नीति आयोग की रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, देश में 8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न रोजगार में

Sunday, August 23, 2026 - 17:17
Updated: 20 days ago
0
नीति आयोग की रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, देश में 8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न रोजगार में

दिल्ली। नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट में देश के युवाओं को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 15 से 29 वर्ष की आयु के करीब 8.7 करोड़ युवा ऐसे हैं, जो न तो पढ़ाई कर रहे हैं, न उनके पास रोजगार है और न ही वे किसी तरह का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

नीति आयोग ने ‘विकसित भारत 2047 के लिए कौशल विकास की नई कल्पना’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने रखा है। रिपोर्ट के अनुसार यह अनुमान वर्ष 2021 में किए गए राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 78वें दौर के आंकड़ों पर आधारित है।

रिपोर्ट में युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और बेहतर प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। नीति आयोग ने कहा है कि ऐसे युवाओं और महिलाओं के लिए किफायती प्रशिक्षण विकल्प उपलब्ध कराने की जरूरत है, जिनके पास शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण का कोई अवसर नहीं है। इसके लिए सब्सिडी जैसी व्यवस्था भी मददगार हो सकती है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कम आय वाले परिवारों के युवाओं के सामने आर्थिक चुनौतियां पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे परिवारों के छात्र और युवा अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों में इसलिए शामिल नहीं हो पाते, क्योंकि उनके पास प्रशिक्षण का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते। नीति आयोग ने इस समस्या को दूर करने के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की जरूरत बताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User