तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने स्वतंत्रता दिवस पर किया बड़ा ऐलान

Saturday, August 15, 2026 - 12:41
0
तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने स्वतंत्रता दिवस पर किया बड़ा ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन में नवजात बच्चों के लिए बड़ी योजना का ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को उपहार के तौर पर सोने की अंगूठी दी जाएगी। यह योजना 15 सितंबर से लागू होगी और इस पर करीब 755.83 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई स्थित राज्य सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से आजादी ही स्वतंत्रता का पहला महत्वपूर्ण अर्थ है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सरकारी राजस्व को निजी हाथों में जाने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। साथ ही सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के प्रयास जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाली नीतियों का विरोध करती रहेगी, हालांकि केंद्र सरकार के साथ प्रशासनिक सहयोग बनाए रखा जाएगा।

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि सच्ची स्वतंत्रता तभी है, जब जाति और धर्म के भेदभाव समाप्त हों और सभी लोग एकजुट होकर आगे बढ़ें। समारोह में अभिनेत्री तृषा, विजय के पिता चंद्रशेखर और तमिलनाडु सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User