NEET-UG 2026 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री सख्त, 19 जून तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

Tuesday, June 16, 2026 - 22:32
Updated: 2 months ago
0
NEET-UG 2026 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री सख्त, 19 जून तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।

परीक्षा प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की सभी तैयारियां समय से पहले पूर्ण करें। पारदर्शिता, बेहतर प्रबंधन एवं पूर्ण कार्यकुशलता के साथ परीक्षा संपन्न कराएं।

यातायात का प्रभावी प्रबंधन करें, ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो। परीक्षा केंद्र पर आने वाले परिजनों/अभिभावकों/संरक्षकों के लिए पर्याप्त आकार का टेंट, मोबाइल शौचालय एवं क्लॉक रूम भी बनाएं।

सभी परीक्षा केंद्रों में बायोमेट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर 19 जून तक स्थापित कर दिए जाएं तथा 20 जून को उनका ट्रायल रन भी सुनिश्चित करें।

NEET परीक्षा के लिए अपनाई गई SOP का उपयोग प्रदेश में आयोजित होने वाली अन्य परीक्षाओं में भी किया जाएगा।

*डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री*

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User