झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 747 मिमी बारिश; पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 52 फीसदी अधिक

Tuesday, September 1, 2026 - 11:44
0
झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 747 मिमी बारिश; पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 52 फीसदी अधिक

झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। एक जून से 31 अगस्त तक राज्य में औसतन 747.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य बारिश 798.8 मिलीमीटर के मुकाबले करीब छह प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के मानकों के अनुसार राज्य में अब तक मानसून की स्थिति सामान्य श्रेणी में बनी हुई है।

लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की कई नदियां और नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में पानी का बहाव तेज होने से कमजोर पुल और पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी भादो का महीना बाकी है और मौसम के रुख को देखते हुए आगे भी अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश

इस मानसून पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिले में सामान्य बारिश 807.3 मिलीमीटर के मुकाबले अब तक 1224.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक है। लातेहार में भी बारिश सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक रही। यहां 813.1 मिलीमीटर के मुकाबले 1009.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

राज्य के कई जिलों में बारिश सामान्य के आसपास रही है। इनमें खूंटी, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, पलामू और रामगढ़ शामिल हैं। राजधानी रांची में अब तक 882.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

कोडरमा और देवघर में बारिश की कमी

दूसरी ओर, कुछ जिलों में मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। कोडरमा और देवघर में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। कोडरमा में 396.5 मिलीमीटर और देवघर में 443.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। गढ़वा में 39 प्रतिशत, चतरा में 37 प्रतिशत और गिरिडीह में 35 प्रतिशत बारिश सामान्य से कम रही।

गोड्डा में बारिश की कमी 30 प्रतिशत और हजारीबाग में 29 प्रतिशत रही। वहीं पाकुड़ में स्थिति सबसे कमजोर रही। यहां सामान्य 901.6 मिलीमीटर के मुकाबले अब तक केवल 428.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 52 प्रतिशत कम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User