MBBS छात्रों ने AES से बचाव और नियंत्रण को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को किया जागरूक

Tuesday, April 22, 2025 - 20:22
Updated: 1 year ago
0
MBBS छात्रों ने AES से बचाव और नियंत्रण को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को किया जागरूक

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) ऐईएस मुजफ्फरपुर के लिए अभिशाप है, जैसे जैसे गर्मी बढ़ता है वैसे वैसे AES/चमकी बुखार का खतरा मंडराने लगता है. हालाकि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन aes/चमकी बुखार पर नियंत्रण और रोकथाम को लेकर लगातार तरह तरह के कार्यक्रम कर रही, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सके.

इसी करी में मंगलवार को श्री कृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय प्राचार्य के दिशा निर्देशन और पी एस एम विभागाध्यक्ष की देख -देख में एम बी बी एस 2023 बैच के छात्रों के द्वारा गोद लिए हुए गांव जमालाबाद में चमकी बुखार के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों को बताया गया. 

छात्रों के द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया. छात्रों का नेतृत्व कर रहे पी एस एम विभाग के सह-प्रध्यापक डॉ बिपीन कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को एईएस से बचने के नुस्खे बताए और अभिभावकों को बताए कि रात में अपने बच्चों को भरपेट भोजन जरूर कराएं हो सके तो कुछ मीठा जरूर खिलाएं. यदि बच्चों में चमकी बुखार का कोई लक्षण दिखें तो तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल ले जाएं.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User