जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग, सेठी कॉम्प्लेक्स के भवन मालिक पर एफआईआर
जयपुर। बड़ी चौपड़ स्थित मिनहारी जी के कटले के सेठी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने भवन मालिक आनंद सेठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की ओर से दर्ज रिपोर्ट में भवन में कथित अवैध निर्माण, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों के चालू हालत में नहीं होने, फायर एनओसी की व्यवस्था नहीं होने और आने-जाने के रास्ते संकरे व अवरुद्ध होने का उल्लेख किया गया है।
पुलिस के मुताबिक कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर लगी आग करीब 13 घंटे तक धधकती रही। आग तेजी से फैलने के कारण कई दुकानें और गोदाम इसकी चपेट में आ गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को लंबे समय तक मशक्कत करनी पड़ी।
संकरा और अवरुद्ध रास्ता होने के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग बुझाने के लिए मौके पर अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ी। इसके चलते राहत और बचाव कार्य में अतिरिक्त समय लगा।
मामले में उप निरीक्षक नरेंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एफआईआर की जांच थानाधिकारी राकेश खालिया को सौंपी गई है। पुलिस अब भवन में हुए निर्माण, अग्निशमन उपकरणों, फायर एनओसी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)