महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

Sunday, October 4, 2026 - 12:55
0
महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

मुंबई। जुहू इलाके में मशहूर गजल गायक तलत अजीज के घर में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग के बाद घर में धुआं भरने से तलत अजीज, उनकी पत्नी बीना, उनके दो बेटों और एक अन्य व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हुई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद शनिवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, आग मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित मित्तल पार्क की इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। दमकल विभाग को रात करीब 10:56 बजे आग की सूचना मिली। अधिकारियों के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और बिजली की वायरिंग, सोफा, एयर कंडीशनर समेत घर के अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। दमकल कर्मियों ने रात करीब 11:58 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

आग और धुएं की चपेट में आने वाले पांच लोगों में 70 वर्षीय तलत अजीज, उनकी पत्नी बीना अजीज, बेटे शायान और अदनान तथा सिकंदर सिंह शामिल थे। सभी को धुएं के कारण हुई परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी हालत में सुधार होने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

आग में तलत अजीज का हारमोनियम और उनकी पत्नी बीना की बनाई कई पेंटिंग्स समेत घर का काफी कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। आग के कारण घर फिलहाल रहने लायक नहीं है, इसलिए परिवार के कुछ समय के लिए होटल में रहने की बात सामने आई है।

दमकल, पुलिस, बिजली विभाग और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंची थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में सभी प्रभावित लोगों को समय पर उपचार मिला और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User