मध्यप्रदेश के सरकारी वित्तीय सिस्टम में करीब 600 करोड़ की गड़बड़ी, 400 से ज्यादा लोगों पर 59 FIR
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी वित्तीय सिस्टम में करीब 600 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। कोष एवं लेखा संचालनालय की स्टेट फाइनेंशियल इंटेलिजेंस सेल (SFIC) की जांच में सरकारी राशि के गलत इस्तेमाल और वित्तीय प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।
जांच के मुताबिक करीब 305 करोड़ रुपये निजी बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए, जबकि लगभग 293 करोड़ रुपये ट्रेजरी के पीडी खातों के बजाय अन्य बैंक खातों में भेजे गए। इस तरह सरकारी धन के लेनदेन में बड़े स्तर पर नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है।
जांच के दौरान वित्तीय सिस्टम में कई तकनीकी खामियां भी सामने आईं। इनमें डबल कर्मचारी कोड, लॉगिन और पासवर्ड साझा करना, ओटीपी में बदलाव तथा बैंक खातों के गलत मिलान जैसी अनियमितताएं शामिल हैं। इन खामियों के जरिए सरकारी राशि के गलत हस्तांतरण की आशंका जताई गई है।
अलीराजपुर से जुड़े एक मामले में करीब 20.47 करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच की गई। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 56 प्लॉट अटैच किए हैं।
सरकारी वित्तीय व्यवस्था में सामने आई इन अनियमितताओं के मामलों में अब तक 400 से अधिक लोगों के खिलाफ 59 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। जांच एजेंसियां वित्तीय लेनदेन और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)