LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली कार ब्लास्ट के घायलों से मिले

Nov 12, 2025 - 15:36
 0  108
LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली कार ब्लास्ट के घायलों से मिले

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भूटान की अपनी दो दिवसीय दौरे से वापस आ गए हैं। भूटान से लौटने के बाद पीएम मोदी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे हैं। जहां पीएम दिल्ली कार ब्लास्ट के घायलों से मिले।

दिल्ली में कार धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचेंगे। पीएम मोदी इस दौरान घायलों से मुलाकात करेंगे। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलएनजेपी अस्पताल पहुंचेंगे। जहां पीएम दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिलेंगे। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ी पहुंची है। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। 

हरियाणा पुलिस की एक टीम फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय से रवाना हुई। यूनिवर्सिटी से पुलिस का ट्रक निकला है, जो कवर किया गया था। सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी परिसर से कुछ सामान जब्त किया गया है। 

अल-फलाह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया है, "हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से व्यथित हैं और इसकी निंदा करते हैं। हमें यह भी पता चला है कि हमारे दो डॉक्टरों को जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। विश्वविद्यालय का इन व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं है, सिवाय इसके कि वे विश्वविद्यालय में अपनी आधिकारिक क्षमता में काम कर रहे हैं। हम ऐसे सभी झूठे और अपमानजनक आरोपों की कड़ी निंदा करते हैं और उनका स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं। कुछ प्लेटफ़ॉर्म द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, ऐसा कोई भी रसायन या सामग्री  विश्वविद्यालय परिसर में इस्तेमाल, संग्रहीत या संभाली नहीं जा रही है। विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं का उपयोग केवल और केवल MBBS छात्रों और अन्य अधिकृत पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक और प्रशिक्षण आवश्यकताओं के लिए किया जाता है। विश्वविद्यालय संबंधित जांच अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है ताकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामले में तार्किक, निष्पक्ष और निर्णायक निर्णय पर पहुँच सकें।"

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली कार विस्फोट की जांच के लिए टीम का गठन किया है। जो पुलिस अधीक्षक से लेकर उससे ऊपर के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में काम करेगी। बता दें कि एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने दिल्ली कार धमाके की जांच एनआईए को सौंपी थी।

राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी हमले का खतरा अभी टला नहीं हैं। अभी भी एक संदिग्ध आतंकी दिल्ली में बेलगाम घूम रहा है। ये खुलासा घटनास्थल के पास पार्किंग और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से हुआ है। एक आतंकी लाल रंग की ईको स्पोटर्स कार से घूम रहा है। इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है। ऐसे में दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। जांच में आई इस बात के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली में सभी वीवीआईपी, एतिहासिक व बाजारों खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.