पारदी समुदाय की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु जिला न्यायालय परिसर गुना में आयोजित किया गया विधिक साक्षरता शिविर
म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुना की अध्यक्षता में पारदी समुदाय की महिलाओं एवं उनके परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनमें सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए एक बहुआयामी पहल की गई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताम मिश्र, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के मार्गदर्शन एवं गरिमामय उपस्थिति में विशेष 'विधिक साक्षरता शिविर" का आयोजन किया जा रहा है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य पारदी समुदाय और पुलिस प्रशासन के बीच की दूरी एवं संशय को समाप्त कर सीधा संवाद स्थापित करना, गहिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें शासकीय योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस, प्रशासन एवं न्यायालय से पारदी समुदाय का सीधा संवाद करना, उनकी समस्याओं को समझना, उनके समाधान ढूंढने का प्रयास करने तथा उनसे संबंधित विधिक प्रावधानों एवं योजनाओं की जानकारी देना था। उक्त शिविर ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उपस्थित पारदी समुदाय की महिलाओं एवं पुरुषों को उनके अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को अदालती प्रक्रियाओं, अधिकारों और नि:शुल्क कानूनी सलाह की जानकारी दी गयी साथ ही उनकी समस्याओं को सुना गया।

कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा उन्हें शासकीय योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी और लाड़ली बहना योजना की जानकारी देते हुए उक्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा उनके बालक-बालिकाओं को आंगनबाड़ियों एवं विद्यालयों में दाखिल कराने हेतु भर्ती करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी जानकारी दी गयी कि कम से कम कृषि भूमि में अधिक से अधिक लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समुदाय के लोगों को आपराधिक गतिविधियों छोडकर रोजगार के दूसरे उपाय अपनाने, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पुलिस व प्रशासन से सहयोग दिलाये जाने के लिए कहा गया।
उक्त शिविर में चर्चा के दौरान जब यह पूछा गया कि वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है तो पारदी समुदाय की एक बालिका जोया पारदी ने निर्भीक होकर बताया कि वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू जी है। उक्त बालिका की सभी के द्वारा सराहना की गयी और उसने यह भी बताया कि वह पुलिस विभाग में आना चाहती है तब पुलिस अधीक्षक द्वारा उसे निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दिलाने की बात कही गयी।
उक्त कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश आर.के. जैन, समस्त जिला न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधुलिका मुले, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना श्रीमती वंदना त्रिपाठी, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट पुलिस विभाग के अधिकारी, पारदी समुदाय की महिलाएं पुरूष एवं उनके बच्चें उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)