गुना में युवा संगम का आयोजन, 192 युवाओं का प्रारंभिक चयन; 164 को मिले ऑफर लेटर, 2313 हितग्राहियों को ₹9.57 करोड़ का लाभ

Wednesday, August 19, 2026 - 22:26
Updated: 3 days ago
0
गुना में युवा संगम का आयोजन, 192 युवाओं का प्रारंभिक चयन; 164 को मिले ऑफर लेटर, 2313 हितग्राहियों को ₹9.57 करोड़ का लाभ

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार व स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल व जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने बताया कि आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में 19 अगस्त 2026 को शासकीय महाविद्यालय आरोन, जिला गुना में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आरोन के एसडीएम सुश्री मंजुषा खत्री और प्राचार्या सुश्री महाविद्या उपाध्याय सहित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर किया गया 

निजी क्षेत्र की कंपनियों ने 192 का किया प्रारंभिक चयन और 164 से अधिक युवाओं को दिये ऑफर लेटर

आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 7 कम्पनियों ने भाग लिया,इस दौरान कुल 311 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया एवं 192 प्रारंभिक चयन और 164 आकांक्षी युवाओं अतिथियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया। युवा संगम में प्रदेश की निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां शामिल हुई, जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए ऑफर लेटर उपलब्ध कराये गये 

युवा संगम कार्यक्रम को संबोधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री मंजुषा खत्री ने उपस्थिति युवाओं को मार्गदर्शन दिया और कहा कि सभी अपनी रुचि अनुसार नौकरी का चयन करें। शासकीय नौकरियां सीमित है, आगे सोचें अन्य विकल्प पर भी विचार करें। अब करियर के अनेक अवसर है। सफल उद्यमी बने स्टार्ट अप शुरू करें। हमारे जिले के कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन में सभी विभाग समन्वय के साथ अच्छा कार्य कर हैं सभी युवा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, योजनाओं में लाभांवित हितग्राहियों को बधाई ।

आरोन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या सुश्री उपाध्याय ने कहा कि युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने के लिए यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। इससे हमारे महाविद्यालय के युवा निश्चित रूप से लाभांवित होंगे। 

एसडीएम ने उपस्थित युवाओं दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

युवा संगम में शासन आदेशानुसार आज युवा संगम में युवक-युवतियों का डॉक्टर्स द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, बैंकर्स द्वारा वित्तीय साक्षरता की जानकारी नशामुक्ति की टीम दवा बहुत उपयोगी जानकारी दी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और इसके साथ ही प्राचार्या आईटीआई श्वेता कुशवाह द्वारा कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के दौरान नशे से मुक्ति कैसे पाए इस सम्बन्ध मे जानकारी दी गई। चिकित्सको द्वारा युवाओं और हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। 

विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को मौके पर ही किया हितलाभ वितरण

आज आयोजित कार्यक्रम में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ के 2313 हितग्राहियो को 9 करोड़ 57 लाख का रुपए का हितलाभ वितरण ऑनलाइन कराया किया गया। 

मौके पर इन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम समन्वयक जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना, तहसीलदार आरोन धीरेंद्र कुमार गुप्ता, एलडीएम अजयपाल सिंह राजपूत, आरसेटी निदेशक महेश वर्मा,सहायक प्राध्यापक महाविद्यालय आरोन हिंदू सिंह धाकड़,डॉ वीरेंद्र मीना, ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक प्रबंधक सत्येंद्र रघुवंशी, शैलेंद्र श्रीवास्तव,सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के वासुदेव रावत,कंपनी प्रतिनिधि अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा व हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आईटीआई प्राचार्य श्वेता कुशवाह द्वारा किया गया।

विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को मौके पर ही किया हितलाभ वितरण

ग्रामीण आजीविका मिशन की लक्ष्मी स्व-सहायता समूह रायपुर कलां को को 1.50 लाख रुपए, नवस्ता बाई धाकड़, गुड्डी बाई धाकड़ एवं अमंता बाई रायपुर कलां को सखी स्वावलंब योजना 50 हजार से 75 हजार की सहायता, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में शिव कुमार रघुवंशी को 14.50 लाख रुपए,भारतीय स्टेट बैंक की शाखा आरोन द्वारा दी गई। उद्यानिकी विभाग की खाद्य प्रसंस्करण योजना में केशव साहू को 26.55 लाख,सोमिल जैन को 30 लाख की राशि वितरित की गई। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में मंगल सिंह ओझा, संजीव गोयल, देवकीनंदन ओझा मोहित शर्मा,बिहारी लाल, भरोसा ओझा को एक लाख रुपए के ऋण वितरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User