गुना की 2.27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 39.13 करोड़, रक्षाबंधन पर मिला 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मैहर जिले से प्रदेश की 1.25 करोड से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 02 हजार 148 करोड से अधिक रूपये की राशि का अंतरित की गयी। इस बार लाड़ली बहनों को नियमित किश्त 1500 रूपये के अतिरिक्त रक्षाबंधन के शगुन के रूप में 250 रूपये भी दिये गये। इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना को रक्षाबंधन के पूर्व 1750 रूपये की राशि अंतरित की गयी।

गुना जिले की 02 लाख 27 हजार 114 लाड़ली बहनों के खाते में 39 करोड़ 13 लाख 25 हजार 150 रूपये की राशि की गई अंतरित
आज आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग में दिखाया गया। महिला एवं बाल विकास के सहायक संचालक रिशु कुमार सुमन ने बताया कि गुना जिले में मुख्यमंत्री लाड़़ली बहना योजना अंतर्गत माह अगस्त 2026 की 02 लाख 27 हजार 114 लाड़ली बहना हितग्राही के खाते में 39 करोड़ 13 लाख 25 हजार 150 रूपये की राशि अंतरित की गई। आज आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता रमेश मालवीय, परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक सहित लाड़ली बहना योजना की हितग्राही उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)