मथुरा में जन्मे कान्हा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर गूंजे बधाई गीत; घर-घर मनाया गया जन्मोत्सव

Saturday, September 5, 2026 - 00:48
0
मथुरा में जन्मे कान्हा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर गूंजे बधाई गीत; घर-घर मनाया गया जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आराध्य का आशीर्वाद लिया। वहीं मध्यरात्रि में कान्हा के प्राकट्य के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि समेत मथुरा के घर-घर में जन्मोत्सव का उल्लास छा गया।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रात 11 बजे श्रीगणेश पूजन और नवग्रह स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। इसके बाद कमल पुष्प और तुलसीदल से सहस्रार्चन की प्रक्रिया पूरी की गई। रात 11.59 बजे भागवत भवन स्थित युगल सरकार के पट बंद कर दिए गए। जन्म के ठीक पहले का यह एक मिनट श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास रहा और सभी की निगाहें उस पावन क्षण पर टिकी रहीं।

ठीक मध्यरात्रि 12 बजे लीलाधर के चल विग्रह को भागवत भवन लाया गया। यहां रजत कमल पुष्प में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया गया। जैसे ही कान्हा के जन्म की घोषणा हुई, जन्मस्थान परिसर ढोल-नगाड़ों और घंटे-घड़ियाल की मंगलध्वनि से गूंज उठा।

झांझ-मंजीरे, मृदंग और शंख की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाए। जन्म के बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई और श्रद्धालुओं ने जय श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। जन्मभूमि परिसर में देर रात तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

वहीं मथुरा के घरों और मंदिरों में भी कान्हा के जन्म की खुशियां मनाई गईं। भगवान के बाल स्वरूप को झूले में विराजमान कर पूजा-अर्चना की गई और परिवारों ने बधाई गीतों के साथ जन्मोत्सव मनाया। पूरे ब्रज में जन्माष्टमी की रात भक्ति, उल्लास और कृष्णमय वातावरण

 नजर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User