कंगना रनौत का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- ‘अगर इतालवी मां नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाना चाहतीं तो उनका क्या वजूद?’
संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी टकराव के बीच भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने राहुल गांधी पर संसद का अपमान करने और देश का मजाक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के लिए हर चीज मजाक बन गई है।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने राहुल गांधी के उस रुख पर सवाल उठाया, जिसमें वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहे हैं, लेकिन साथ ही यह भी कह रहे हैं कि वह उनका जवाब सुनने के लिए संसद में नहीं आए हैं। कंगना ने कहा कि उन्होंने पहली बार संसद को इस तरह मजाक बनते देखा है।
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके रवैये में अब शर्म और मर्यादा जैसी कोई भावना नहीं बची है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया राहुल गांधी के व्यवहार को देख रही है और यह सोच रही है कि वह किस तरह के व्यक्ति हैं।
कंगना ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं और संसद का अपमान कर रहे हैं, उससे उन्हें लगता है कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह राहुल गांधी का अंतिम कार्यकाल हो सकता है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग पर भी सवाल उठाया और कहा कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारी जनादेश के साथ प्रधानमंत्री बने हैं।
कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को लगता है कि देश में उनके अलावा किसी और का अस्तित्व नहीं होना चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की सोच ऐसी है कि चाहे सब कुछ राख हो जाए, फिर भी वह उसी राख पर शासन करना चाहेंगे।
कंगना ने राहुल गांधी के राजनीतिक अस्तित्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनकी इतालवी मां उन्हें विपक्ष का नेता नहीं बनाना चाहतीं, तो उनका क्या वजूद रह जाता?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)