एआरटीओ कार्यालय में घूसखोरी के आरोपों की जांच तेज, बाबू गणेश दत्त निलंबित

Sunday, August 23, 2026 - 17:26
Updated: 20 days ago
0
एआरटीओ कार्यालय में घूसखोरी के आरोपों की जांच तेज, बाबू गणेश दत्त निलंबित

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में एआरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के नाम पर कथित घूसखोरी के मामले में शनिवार को जांच के लिए उप परिवहन आयुक्त भीमसेन सिंह और एआरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह कार्यालय पहुंचे थे ।अधिकारियों के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली और दस्तावेजों की जांच की।

उप परिवहन आयुक्त भीमसेन सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक स्तर पर बाबू गणेश दत्त को रजिस्ट्रेशन पटल से हटाकर डिस्पैच पटल की जिम्मेदारी दी गई थी। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी कर शासन को भेजी जा रही है।वही

दूसरी तरफ अपर परिवहन आयुक्त चित्रलेखा सिंह द्वारा 

शनिवार देर रात गणेश दत्त को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद उन्हें लखनऊ से संबद्ध किया गया है। वहीं, पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच अयोध्या के उप संभागीय परिवहन अधिकारी डीटीसी दुतीय को सौंपी गई है। जांच अधिकारी मामले से जुड़े आरोपों और कार्यालय में हुए कथित लेनदेन की जांच करेंगे।

इधर, शिकायतकर्ता विनय सिंह ने शनिवार को हुई कार्रवाई पर असंतोष जताया था। उन्होंने कहा था कि यदि बाबू गणेश दत्त के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वह मंगलवार तक धरने पर बैठेंगे। विनय सिंह ने दावा किया कि जिले के कई मोटर मालिक एआरटीओ कार्यालय में कथित अनियमितताओं से परेशान हैं।

अब गणेश दत्त के निलंबन और अयोध्या के एआरटीओ की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User