गांवों के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगेंगे सूचना बोर्ड, विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी

Saturday, August 8, 2026 - 17:07
Updated: 2 days ago
0
गांवों के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगेंगे सूचना बोर्ड, विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी

 

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर ग्राम सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों और आगंतुकों को गांव की महत्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

शुक्रवार शाम कैंप कार्यालय में आयोजित वीबीजी-राम (जी) प्रगति समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीएम शेड, अमृत सरोवर, तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र, अन्नपूर्णा भवन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।

डीएम ने सक्रिय जॉब कार्ड धारकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने, ग्राम पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार नियमित मास्टर रोल जारी करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को समय पर मजदूरी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अमृत सरोवरों को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, ट्री गार्ड और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया। ग्राम सूचना बोर्ड पर गांव की जनसंख्या, मतदाताओं की संख्या, ग्राम प्रधान का नाम, भूजल की स्थिति, प्रमुख उपलब्धियां और विलेज सिटीजन चार्टर अंकित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सभी विकास कार्यों का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने, नए सरकारी भवनों पर फ्लैग पोल लगाने, मनरेगा कार्यों की नियमित जांच तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण कराए जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User