किन्नरों के दो गुटों की हिंसक झड़प में नामजद गुलाबो किन्नर गिरफ्तार

Saturday, August 8, 2026 - 17:08
Updated: 2 days ago
0
किन्नरों के दो गुटों की हिंसक झड़प में नामजद गुलाबो किन्नर गिरफ्तार

जौनपुर,। यूपी के जौनपुर में शाहगंज कोतवाली पुलिस ने बधाई लेने के क्षेत्राधिकार को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी गुलाबो किन्नर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस संबंध में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि 6 अगस्त को डाली किन्नर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वह अपनी गुरु शमा किन्नर, सीमा किन्नर, बिजली किन्नर और अन्य साथियों के साथ बातचीत के लिए गुलाबो किन्नर के घर गई थीं। इसी दौरान विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि गुलाबो किन्नर ने घर का दरवाजा बंद कर छत पर चढ़कर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान एक ईंट सीला किन्नर के सिर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद डाली किन्नर की तहरीर पर शाहगंज कोतवाली में (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरोपी गुलाबो किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को बधाई लेने के क्षेत्राधिकार को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था। अब मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User