'मैं RSS की रक्षा करूंगा अगर उनकी...', राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यक्रम में क्यों कही यह बात

Friday, August 14, 2026 - 12:47
0
'मैं RSS की रक्षा करूंगा अगर उनकी...', राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यक्रम में क्यों कही यह बात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा-आरएसएस को ‘जोकरों का समूह’ बताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें भारत की विविधता और उसकी वास्तविकता की समझ नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर भी निशाना साधा।

‘अभिव्यक्ति की आजादी सभी की है’

रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर कहा कि अगर किसी दिन आरएसएस की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश की गई तो वह उसकी रक्षा करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी बात खुलकर रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, जैन समेत हर व्यक्ति को अपनी बात कहने की आजादी होनी चाहिए। उनके मुताबिक, देश के लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, तभी भारत की ताकत पूरी दुनिया के सामने आएगी।

भाजपा-आरएसएस पर लगाया अभिव्यक्ति दबाने का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस लोगों की अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक लड़ाई उन लोगों के बीच है जो दूसरों पर अपनी व्यवस्था थोपना चाहते हैं और उन लोगों के बीच है जो खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करना चाहते हैं।

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि छात्र अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन सरकार ने व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें अपनी बात रखने से रोकने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस का राजनीतिक दर्शन भारत पर ऐसी व्यवस्था थोपना है, जिससे उन्हें और कुछ लोगों को फायदा हो। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का काम भारत को खुद को अभिव्यक्त करने देने और ऐसी व्यवस्था को बदलने का है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भाजपा और आरएसएस को ‘पागल’ कर देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User