ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष किसान मोर्चा पूर्णेश मिश्रा का प्रथम आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Friday, October 9, 2026 - 17:36
Updated: 10 hours ago
0
ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष किसान मोर्चा पूर्णेश मिश्रा का प्रथम आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

हाथरस, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा का प्रथम बार हाथरस जनपद आगमन पर स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गंतव्य स्थल जिला कार्यालय पर जोरदार और भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिला कार्यालय पर फूल-मालाओं और पटका पहनाकर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया संयोजक (भाजपा किसान मोर्चा) अनिल सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान, और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिलेभर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। ​स्वागत समारोह के उपरांत एक संक्षिप्त बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा संगठन की रीढ़ है और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ मैदान में जुटना होगा। ​कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय जिला नेतृत्व द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User