DREAM 11 में हारने वाले को जीत का झांसा देकर ठगी करने गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Monday, April 14, 2025 - 09:02
Updated: 1 year ago
0

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस की टीम ने एक बड़ी करवाई को करते हुए आईपीएल में पैसा हारने वाले लोग को टारगेट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. इस मामले में तीन शातिर बदमाश को पकड़ा है।जिसके पास से कई एटीएम कार्ड बार कोड डॉक्यूमेंट्र और अन्य सामग्री बरामद किया गया है। पलड़े गए आरोपी अलग अलग जिला के रहने वाले हैं और आईपीएल में ड्रीम इलेवन और अन्य ऐप के माध्यम से हारे हुए लोग को फिर से जिताने और मोटी कमाई के नाम कर टारगेट किया करते थे।और अब तक 200 से अधिक लोगों के साथ फ्रॉड कर चुके हैं.

बता दें की पकड़े गए आरोपी में से एक आलोक कुमार सिवान जिला , संदीप कुमार जिला गोपालगंज, ब्रजेश कुमार जिला गोपालगंज और प्रिंस कुमार जिला गोपालगंज के रहने वाले।प्रिंस कुमार मौके से भागने में सफल रहा।जिसको पकड़े जाने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।पुलिस ने इनके पास से 10 एटीएम कार्ड 8 मोबाइल फोन 65 हजार नगदी और 2 गूगल का दो बार कोड स्कैनर और अन्य दस्तावेज बरामद किया गया है.

इस मामले में डीएसपी साइबर टीम हिमांशु कुमार ने बताया कि पकड़े जाने सभी आरोपी बेहद शातिर बदमाश है और यह लोग आईपीएल में अलग अलग ऐप ड्रीम इलेवन और दूसरे ऐप में इंवेस्टमेंट के नाम पर पैसे लगाए हुए लोगों के हारने के बाद दुबारा पैसा जितवाने के नाम पर ठगी कर रहे थे इनका गिरोह मुंबई और दूसरी शहर से जुड़े हुए है। टेलीग्राम एप के माध्यम से लोगो को चिन्हित करते थे जो आईपीएल में हारे हुए है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User