उज्जैन में श्री खड़े हनुमान मंदिर हटाए जाने पर भावुक हुए भक्त, आंखों में आंसू लेकर विदा किया मंदिर
उज्जैन। शहर के विकास और प्रस्तावित निर्माण कार्यों के बीच श्री खड़े हनुमान जी मंदिर को हटाए जाने के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय निवासी भावुक हो गए। मंदिर हटाए जाने के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और भक्त मौके पर मौजूद रहे। मंदिर टूटता देख कई श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू आ गए और कुछ लोग भावुक होकर रोते नजर आए।
बताया जा रहा है कि मंदिर को हटाए जाने के विरोध में हिंदू संगठनों और सकल हिंदू समाज की ओर से पहले चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर को बचाने और कार्रवाई रोकने की मांग उठाई थी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से मंदिर हटाने की कार्रवाई की गई।
प्रशासन की ओर से उज्जैन के विकास कार्यों में आड़े आ रहे निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंदिर, मकान और दुकानों सहित प्रभावित निर्माणों को हटाया जा रहा है। श्री खड़े हनुमान मंदिर को हटाए जाने के दौरान श्रद्धालुओं की भावनाएं साफ तौर पर दिखाई दीं।
मंदिर हटाए जाने के बाद मौके का माहौल काफी भावुक हो गया। कई भक्तों ने मंदिर से जुड़ी अपनी आस्था और यादों को साझा करते हुए कार्रवाई पर दुख जताया। लोगों का कहना था कि मंदिर उनके लिए केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र था।
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बीच धार्मिक स्थलों को लेकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चाओं में सामने आने वाली प्रतिक्रियाओं पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी धर्म के धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचने पर उसका मजाक उड़ाना या खुशी मनाना उचित नहीं है।
मामले ने एक बार फिर विकास कार्यों और धार्मिक आस्था के बीच संतुलन को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों की भावनाओं और प्रशासन की विकास योजनाओं के बीच रास्ता निकालना अब बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)