किसानों के हक और लोकतंत्र की रक्षा को गुना में कांग्रेस का पैदल मार्च, कलेक्ट्रेट का घेराव
जिले के किसान साथियों, वरिष्ठजनों, युवाओं, पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चौराहा से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया और महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।
किसानों को परेशान करने वाली ई-टोकन व्यवस्था बंद करने, पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और मक्का एवं सोयाबीन की MSP पर खरीदी सुनिश्चित करने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
साथ ही चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, लोकतांत्रिक संस्थाओं की शुचिता और मतदाता सूचियों में सामने आ रही विसंगतियों की निष्पक्ष जांच की मांग भी रखी।
अन्नदाता का हक हो या मतदाता का अधिकार—दोनों की रक्षा जरूरी है।
जनता के हर जायज अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से जारी रहेगी।
आज के संघर्ष में बड़ी संख्या में शामिल होकर आवाज बुलंद करने वाले सभी साथियों का हृदय से आभार।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)