CM मोहन यादव ने आज VC के जरिए ली कलेक्टर - कमिश्नर,IG,SP की बैठक

Friday, November 22, 2024 - 22:44
Updated: 2 years ago
0

भोपाल (आरएनआई) CM मोहन यादव ने आज VC के जरिए ली कलेक्टर - कमिश्नर,IG,SP की बैठक। बैठक में समस्त कलेक्टर-कमिश्नर,IG/CP,DCP/SP सहित अन्य अधिकारी रहे उपस्थित। CM मोहन यादव ने VC के माध्यम से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दिए निर्देश।

CM ने कलेक्टर और SP को कानून और व्यवस्था की कड़ी निगरानी करने के दिए निर्देश। CM ने गीता जयंती के कार्यक्रम हर शहर में आयोजित करने के लिए दिए निर्देश। CM ने जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने की कलेक्टर और SP की बताई जिम्मेदारी। CM ने SP और कलेक्टर को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वय से कार्य करते हुए कठोर कार्रवाई करने के दिए निर्देश। 

CM ने नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों को जेल का रास्ता दिखाने के लिए दिए निर्देश।  CM ने त्यौहारों के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित प्रबंध करने के दिए निर्देश। CM ने डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तार यंत्रों पर भी कड़ा नियंत्रण रखने के लिए दिए निर्देश। CM ने CM हेल्पलाइन एवं प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। CM ने कलेक्टर को खाद वितरण केन्द्रों में समुचित व्यवस्था करने और किसानों को खाद का वितरण कराने के दिए निर्देश।  CM ने कलेक्टर को खाद की उपलब्धता एवं वितरण की नियमित जानकारी प्रेसनोट और सोशल मीडिया के माध्यम से देने के दिए निर्देश।

CM ने प्रदेश भर में 8 से 11 दिसम्बर तक गीता जयंती से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराने के दिए निर्देश।  CM ने राजस्व महाअभियान 3 में भी निर्धारित बिन्दुओं के लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराने के लिए दिए निर्देश। CM ने कमिश्नर को राजस्व अभियान की सतत निगरानी करने के दिए निर्देश। 

CM ने मिलावट के विरूद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के लिए दिए निर्देश।  CM ने बड़े प्रतिष्ठानों के नमूने लेकर उनकी जाँच कराने और अमानक पाए जाने पर जुर्माने और दण्ड की कार्यवाही करने के दिए निर्देश।  CM ने नरवाई प्रबंधन को किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ जुर्माने की कार्रवाई करने के दिए निर्देश।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User