आदिवासी स्कूलों की बदहाली पर सीजेपी का अभियान, 17 सितंबर से गढ़चिरौली में शुरुआत
नागपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आदिवासी स्कूलों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए 17 सितंबर से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्रों के स्कूल लंबे समय से सरकारी अनदेखी और पर्याप्त सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं।
दीपके के अनुसार, अभियान के तहत सीजेपी के प्रतिनिधि आदिवासी स्कूलों का दौरा कर वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, स्कूल भवन, छात्रावास, विद्यार्थियों की सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की पड़ताल करेंगे। संगठन का दावा है कि इस अभियान के जरिए आदिवासी छात्रों की समस्याओं और उनके सामने मौजूद चुनौतियों को सरकार के सामने रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे पहले सीजेपी ने सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया था। अब आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों को अभियान के केंद्र में लाया जा रहा है।
दीपके ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े कार्यालयों पर खर्च किया जाता है, लेकिन आदिवासी आवासीय स्कूलों की बुनियादी जरूरतों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के दावों के साथ शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर भी समान रूप से ध्यान देना जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)