सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष करेगा मार्च
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में पिछले दो दिनों से जारी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेता भी सड़क पर उतरेंगे। विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करने की घोषणा की है।
विपक्षी नेताओं का प्रयास सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखने का होगा। एसआईआर और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। प्रस्तावित मार्च के जरिए नेता चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अपनी चिंताओं को न्यायपालिका के समक्ष रखने की कोशिश करेंगे।
वहीं, सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। सीजेपी के अल्टीमेटम और इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित मार्च के बीच दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)