जंतर-मंतर पर रोक के बावजूद पहुंचे CJP के तीन नेता हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में विरोध प्रदर्शन और सभा करने की अनुमति नहीं होने के बावजूद नेता वहां पहुंचे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि इससे पहले भी CJP के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया था। इसके बाद दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें एक साल तक शांति और अच्छा आचरण बनाए रखने की शर्त पर 50 हजार रुपये का जमानती बॉन्ड भरने के बाद रिहा किया था।

इस घटनाक्रम के बीच अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर घटनास्थल के वीडियो फुटेज भी साझा किए। इनमें कुछ लोग गेट पर चढ़ते, झंडे लेकर आगे बढ़ते और सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पुलिस के अधिकारियों द्वारा ले जाए जाते दिखाई दे रहे हैं।
जंतर-मंतर पर लागू प्रतिबंधों के बीच CJP नेताओं के पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल, हिरासत में लिए गए नेताओं के संबंध में आगे की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)