महाकाल मंदिर में बवाल: कांवड़ियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, गर्भगृह में घुसने की कोशिश; सुरक्षाकर्मी घायल

Wednesday, August 26, 2026 - 20:19
Updated: 2 months ago
0
महाकाल मंदिर में बवाल: कांवड़ियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, गर्भगृह में घुसने की कोशिश; सुरक्षाकर्मी घायल

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब दर्शन के लिए पहुंचे कुछ कांवड़ियों ने नंदी हॉल से गर्भगृह की ओर जाने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई।

आरोप है कि कांवड़ियों ने मंदिर परिसर में लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी और व्यवस्था में लगाए गए कुछ बैरिकेड तथा दानपेटियों को इधर-उधर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया।

रोकने पर सुरक्षाकर्मियों से हुई झड़प

सुरक्षाकर्मियों द्वारा कांवड़ियों को रोकने के दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। घटना में एक सुरक्षाकर्मी के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं, कुछ अन्य सुरक्षाकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया।

मंदिर प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों ने निर्धारित व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए गर्भगृह की ओर जाने की कोशिश की। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित अधिकारियों की जांच के आधार पर होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User