वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सीसीटीवी सामने आया, चौथी मंजिल से गिरने की घटना कैमरे में कैद

Sunday, September 27, 2026 - 18:02
0

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 25 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10:36 बजे वह इमारत से नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रसिक दुलारी शरण मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। रिपोर्टों के मुताबिक, वह करीब डेढ़ साल से गुरु कृपा कुंज परिसर में रह रहे थे और फरवरी 2025 में संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद आश्रम से जुड़े थे। उनका पूर्व नाम दीपक लोधी बताया गया है। आश्रम परिसर में वे बिजली से जुड़े काम में भी सहयोग करते थे।

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और फॉरेंसिक जांच भी की गई है। शुरुआती रिपोर्टों में शरीर पर गंभीर चोटों की बात सामने आई है। मौत की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना के बाद रसिक दुलारी शरण के परिजन जबलपुर से वृंदावन पहुंचे। परिजनों ने घटना को लेकर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने आश्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ के साथ-साथ घटनास्थल और उपब्ध साक्ष्यों की भी जांच शुरू की है।

फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम से जुड़ी जानकारी के आधार पर ही मौत की परिस्थितियों की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण साक्ष्य जरूर जुड़ा है, लेकिन घटना के पीछे की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User