गुना में दिनदहाड़े ऑटो चालक पर चाकूबाजी, एक की मौत; साथी गंभीर रूप से घायल
जिले के बमोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर गणेशपुरा के पास भूरा का चक में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। इस सनसनीखेज हमले में एक ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेशे से ऑटो चालक गोविंद लोधा अपने साथी रवि लोधा के साथ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मिले दो अज्ञात व्यक्तियों से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकूबाजी कर दी। हमले में गोविंद लोधा और रवि लोधा दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोविंद लोधा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रवि लोधा का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही बमोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिला अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी कर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)