ABVP की गुंडागर्दी पर भोपाल पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी, आयोग ने मांगी 15 दिन में जांच रिपोर्ट

Friday, July 26, 2024 - 22:39
Updated: 2 years ago
0
ABVP की गुंडागर्दी पर भोपाल पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी, आयोग ने मांगी 15 दिन में जांच रिपोर्ट

भोपाल (आरएनआई) ABVP कार्यकर्त्ताओ की सदस्यता अभियान के दौरान वसूली और स्कूल संचालक से साथ मारपीट के मामलें ने तूल पकड़ लिया है, इस मामलें में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भोपाल पुलिस कमिश्नर हरी नारायण चारी मिश्रा को नोटिस जारी किया है और पूरे मामलें में 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।

यह था मामला

राजधानी भोपाल के शाहपुरा स्थित ओराइन इंटरनेशनल स्‍कूल में बीते गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ युवकों द्वारा स्‍कूल के चेयरमैन-सेक्रेटरी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार संस्थान में आकर एबीवीपी के युवकों ने स्टूडेंट की सदस्यता के लिये चंदे की मांग करने लगे। स्‍कूल के चेयरमैन-सेक्रेटरी ने जब चंदा देने से मना किया तो उन्‍हें कमरे में बंद करके गंभीर रूप से मारपीट की और मारपीट के दौरान सेक्रेटरी के मुंह पर कांच से हमला कर दिया। मारपीट में चेयरमैन- सेक्रेटरी को गंभीर रूप से चोटें भी आई है।

आयोग ने लिया संज्ञान

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्‍नर, भोपाल से मामले की जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्व शीघ्र विधि अनुसार कार्यवाही कर 15 दिनों में प्रतिवेदन मांगा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User