79वें स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में धूम, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

Sunday, August 17, 2025 - 20:24
Updated: 1 year ago
0
79वें स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में धूम, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

फतेहपुर (आरएनआई) 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी विद्यालयों में जश्न का माहौल रहा। सभी स्थानों पर निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को जहां सलामी दी गई वहीं कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण भी किया गया। उधर पीडब्ल्यूडी विभाग में भी स्वतंत्रता दिवस मनाकर अधिकारियों ने मतवालों को याद किया। 

शहर के शिवपुरम स्थित सरस्वती बाल मन्दिर इण्टर कालेज में ध्वजारोहण हुआ। तत्पश्चात ऑपरेशन सिन्दूर यात्रा निकाली गई। जिसमें यात्रा का नेतृत्व ऑपरेशन सिन्दूर को लीड करने वाली बहनें (व्योमिका सिंह व सोफिया करेशी) के वेश में कालेज की बच्चियाँ कर रही थीं। उनके पीछे तोप व कमाण्डो वेश की बच्चियों चल रही थीं। विद्यालय के प्रबन्धक राकेश त्रिवेदी एवं प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी। इस मौके पर सक्षम, भूपेन्द्र, भुवन, वन्दना, अंजू सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसी तरह कलक्टरगंज स्थित ओक पब्लिक स्कूल में भी आजादी का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण के साथ हुई। बच्चों ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या करिश्मा सिंह ने स्वतंत्रता दिवस को रेखांकित किया। जयरामनगर स्थित सांई सिटी इंटर कालेज में संचालिका रेखा सिंह गौर ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। जिसमें नेताजी, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, चन्द्रशेखर आजाद की झांकियां रहीं। बच्चों ने विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक पवन सिंह गौर ने मेंहदी व राखी प्रतियोगिता के मेधावियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविन्द पटेल, रावेन्द्र प्रताप, संजय सिंह, चन्द्र प्रकाष श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, संजय कुमार, मनोरमा, रेखा आदि मौजूद रहे। शहर के राधानगर स्थित रामलखन आदर्श विद्या निकेतन गल्र्स इंटर कालेज में तेलियानी प्रभारी अरविन्द कुमार बाजपेई व राजस्व निरीक्षक सत्य भवन ने झण्डारोहण किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व राष्ट्रभक्ति से प्रेरित गीत प्रस्तुत किए। संरक्षक रामलखन, छेदीलाल गुप्त, प्रधानाचार्य शिव प्रकाश अग्रहरि, अध्यापक दयाशंकर, विपिन, कुलदीप सिंह, रामनरेश आदि रहे। इसी तरह लिल्स बगिया एवं पटेल इंटर कालेज में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मन्नालाल दीक्षित इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रभुदत्त दीक्षित व शिवाजी ग्रुप आॅफ इंसटीट्यूशन के निदेशक अतुल सिंह सचान व लिल्स बगिया की मैनेजर नेहा सिंह सचान ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। राधानगर स्थित जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में ध्वजारोहण हुआ। प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को देश प्रेम के वास्तविक रूप से अवगत कराया और देश सेवा की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पूर्व छात्रों ने देशभक्ति से परिपूर्ण प्रभात फेरी निकाली। उधर पीडब्ल्यूडी विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। सर्वप्रथम कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात महापुरूषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User