6 महिला जज एक साथ बर्खास्त, सेवा समाप्ति के आदेश जारी

Monday, June 12, 2023 - 11:30
0

जबलपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 6 महिला जजों को बर्खास्त कर दिया गया है। एमपी के राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। विधि और विधायी कार्य विभाग ने हाई कोर्ट की प्रशासनिक समिति की बैठक और फुलकोर्ट मीटिंग द्वारा लिए गए फैसले के बाद कार्यवाही की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सभी महिला जज प्रोबेशन पीरियड पर थी। सभी द्वारा अपनी-अपनी परिवीक्षा अवधि का निर्वहन संतोषजनक और सफलतापूर्वक न कर पाने के परिणाम स्वरूप यह फैसला लिया गया है।  सेवा से पृथक करने के लिए शासन द्वारा अनुशंसा की गई थी, जिसे बाद ही सभी महिला जजों के सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

उमरिया में पदस्थ न्यायिक सेवा के सदस्य द्वितीय व्यवहार जज सरिता चौधरी, रीवा में पदस्थ रचना अतुल कर जोशी, टीकमगढ़ में पदस्थ अदिति कुमार शर्मा, मुरैना में पदस्थ सोनाक्षी जोशी, इंदौर में पदस्थ प्रिय शर्मा और टिमरनी हरदा में पदस्थ ज्योति बरखड़े की सेवा समाप्त कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User