3डी कैनवास पर बना कोलकाता का दुर्गा पंडाल वायरल

Sep 24, 2025 - 16:59
 0  81
3डी कैनवास पर बना कोलकाता का दुर्गा पंडाल वायरल

कोलकाता (आरएनआई) शारदीय नवरात्रि 2025 का पर्व 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर को दशहरा और दुर्गा विसर्जन के साथ समाप्त होगा। हालांकि नवरात्रि शुरू होने से पहले ही कोलकाता में भव्य दुर्गा पंडालों की सजावट ने भक्तों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। हर साल यहां थीम-आधारित पंडाल सजाए जाते हैं, जिनकी खूबसूरती और संदेशात्मक कथाएं लोगों को कुछ नया सिखाती हैं। इस साल भी कई पंडाल अपनी अनोखी थीम और 3डी कला के कारण चर्चा में हैं।

टाला प्रत्यय दुर्गापूजा
इस पंडाल में प्रवासी मजदूरों की थीम पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। देवी को हल पकड़े हुए दिखाया गया है, जो श्रम और संघर्ष की प्रतीक है।

दमदम पार्क भारत चक्र
कोलकाता का यह प्रसिद्ध पंडाल इस बार ‘तन्मात्रा’ (आभा/औरा) की थीम पर सजाया गया है। यहां लाइटिंग और माहौल भक्तों को दिव्यता का अनुभव कराते हैं।

41 पल्ली क्लब
इस बार यहां संस्कृत शब्द ‘सोपानम’ (अर्थ: सीढ़ी/आगे बढ़ना) पर आधारित 3डी आर्किटेक्चरल कैनवास पंडाल बनाया गया है। खास आकर्षण है 30 फुट ऊंचा रोबोट और लेजर लाइट शो, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

बागुईआटी रेल पुकुर यूनाइटेड क्लब
यहां पंडाल ‘शब्द’ यानी ध्वनि की थीम पर बनाया गया है। इसमें रोजमर्रा की आवाजों और प्रकृति की ध्वनियों को जगह दी गई है। 20 फुट ऊंची पक्षियों की प्रतिमा शहरी जीवन में प्रकृति की घटती उपस्थिति का संदेश देती है।

कुमारटुली पार्क
अपनी अनोखी थीम के लिए मशहूर इस पंडाल में इस बार इको-फ्रेंडली थीम अपनाई गई है। यहां 22 तरह की सूखी पत्तियों और 20,000 से अधिक हरी पत्तियों का उपयोग कर प्राकृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित किया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.