3 बीघा जमीन पर लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस ने जब्त की

Tuesday, March 7, 2023 - 22:44
Updated: 4 years ago
0
3 बीघा जमीन पर लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस ने जब्त की

शिवपुरी। पोहरी अनुभाग के छर्च थाना क्षेत्र में आज नवांगत एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस ने एक बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है। यहां खुलेआम एक 3 बीघा के खेत में अफीम की खेती की जा रही थी। इस मामले की सूचना SDOP को मुखबिर से माध्यम से हुई। पुलिस ने उक्त अफीम की खेती को जप्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि नवागत एसडीओपी मनीष यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि छर्च थाना क्षेत्र के देहदे और ककरा के बीच एक पहाडी के पास में एक खेत में अफीम की खेती लहरा रही है। इस सूचना पर एसडीओपी छर्च थाना प्रभारी योगेंद्र सेंगर,बैराड थाने के एसआई अरविंद सिंह चौहान,पोहरी थाना पुलिस और सिरसौद थाना पुलिस की टीम लेकर रात में ही मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे।

जहां पहाडों के पीछे नदी के किनारे कोमल आदिवासी निवासी ककरा के 3 बीघा के खेत में अफीम की खेती लहरा रही थी। जिस पर से पुलिस ने उक्त अफीम को उखडबाकर कार्यवाही जद में लिया। बताया गया है कि इस अफीम की खेती पदम यादव पुत्र लक्ष्मी यादव निवासी ककरई हाल निवासी बड़ा पुल और कोमल आदिवासी निवासी ककरा को कार्यवाही की जद में लिया है।

बताया जा रहा है कि उक्त जप्त की गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 लाख के लगभग की आंकी जा रही है। यह फसल तैयार होने के बाद लगभग 40 लाख की अफीम इस खेत से पैदा होती। पुलिस ने उक्त कार्यवाही को अंजाम देते हुए पूरी अफीम को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि जिस क्षेत्र में अफीम की खेती की गई है वह स्थान पूर्व में डकैतों की आरामगाह रही है आज भी इस क्षेत्र में ग्रामीण न के बराबर ही जाते हैं। पुलिस की कार्यवाही फिलहाल जारी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User