21 साल का शातिर ठग गिरफ्तार, 90 से अधिक लोगों से अब तक कर चुका करोड़ों रुपये की ठगी

Thursday, June 13, 2024 - 19:25
Updated: 2 years ago
0
21 साल का शातिर ठग गिरफ्तार, 90 से अधिक लोगों से अब तक कर चुका करोड़ों रुपये की ठगी

जबलपुर (आरएनआई) जबलपुर की पनागर थाना पुलिस ने 21 वर्षीय नटवरलाल को गिरफ्तार किया है। बीकॉम तक पढ़ाई करने वाले मुकुल जैन ने महज डेढ़ साल के भीतर ही एक नहीं, दो नहीं बल्कि 90 से अधिक लोगों के साथ ठगी करते हुए न सिर्फ करोड़ों रुपए ऐंठ लिए बल्कि उन पैसों से आलीशान मकान भी बनवाया। पनागर में रहने वाले व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मुकुल जैन के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है।

1 लाख रुपये के बदले 1 लाख 20 हजार मिलने के चक्कर में फंस गए व्यापारी 
दरअसल पनागर के विद्यासागर वार्ड में रहने वाले 21 वर्षीय मुकुल जैन ने स्थानीय व्यापारियों को लालच दिया और कहा कि 1,00,000 रुपये  के बदले उन्हें हर माह 1, 20, 000 रुपए मिलेंगे यानि 20,000 हर माह अतिरिक्त मिलेंगे। व्यापारी मुकुल की बातों में आ गए और फिर पनागर में ही रहने वाले करीब 90 व्यापारियों ने उसे एक लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक दिए।

पैसा नहीं मिला तो पहुंचे पुलिस के पास, आरोपी ठग गिरफ्तार 
शुरुआत के कुछ माह तक तो मुकुल जैन ने 1 लाख के एवज में 20,000 रुपए ब्याज दिए लेकिन बीते 6 माह से जब मुकुल ने पैसे देना बंद कर दिया तो व्यापारी नाराज हो गए और उन्होंने फिर मुकुल से कई बार पैसे भी मांगे लेकिन वह टालता गया। आखिरकार व्यापारियों ने पनागर थाना पुलिस में मुकुल जैन के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। स्थानीय व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकुल जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया और आज जेल भेज दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User