21 को केंद्रीय मंत्री सिंधिया आयेंगे, बमोरी विधानसभा में 400/220 केव्ही विद्युत सबस्टेशन का करेंगे लोकार्पण

Sunday, February 19, 2023 - 01:07
Updated: 4 years ago
0
21 को केंद्रीय मंत्री सिंधिया आयेंगे, बमोरी विधानसभा में 400/220 केव्ही विद्युत सबस्टेशन का करेंगे लोकार्पण

गुना। केंद्रीय नागर विमानन एवं स्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर गुना आ रहे हैं। वे दोपहर शिवपुरी से चलकर बमौरी विधानसभा के म्याना मंडल के बल्लापुर में 400/220 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण करेंगे। वे प्रातः 10 बजे कोलरस से सड़क मार्ग द्वारा गुना के लिए प्रस्थान करेंगे ।वे दोपहर 12 बजे बमौरी विधानसभा के म्याना मंडल के ग्राम बल्लापुर में नवनिर्मित पॉवरग्रिड कारपोरेशन द्वारा बनाया गया 400/220 केव्ही क्षमता वाला विद्युत सबस्टेशन का लोकार्पण करेंगे एवं विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहाँ वे गुना पहुँचकर विधायक गोपीलाल जाटव के निवास पर पहुँचकर उनके नाती के विवाह उपरांत शुभकामनाएँ देने पहुँचेंगे। तत्पश्चात् वे कई जगह शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद दोपहर साड़े तीन बजे सड़क मार्ग द्वारा इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User