बाँकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में ब्रज वासियों का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ

Saturday, February 18, 2023 - 23:15
0
बाँकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में ब्रज वासियों का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ
बाँकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में ब्रज वासियों का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ

वृंदावन (मथुरा)। बाँकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर विरोध के ३९वें दिन ब्रजवासियों ने अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया। ब्रजवासियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में कॉरिडोर नहीं बनने दिया जायेगा चाहे उसके लिए हमें किसी भी हद तक जाना पड़े।
श्रीबाँकेबिहारी मंदिर सेवायत अशोक गोस्वामी जी ने कहा कि मंदिर में जो घटना 20 दिसंबर 2020 को हुई थी उसकी जांच कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाये और हम कॉरिडोर का विरोध करते हैं। स्थानीय जनता के जनहित के लिए कार्य होना चाहिए, जानता के तकलीफ के लिए नहीं।
रुकमणी रमन गोस्वामी जी ने कहा कि कॉरिडोर बनाकर सरकार ब्रज की संस्कृति खतम करना चाहती है। सरकार को अपनी व्यवस्था ठीक करनी चाहिये ना कि भगवान की क्रीड़ा स्थली को उजाड़ना चाहिये।
अनशन करने वालों में सोहनलाल मिश्र, पुरूषोत्तम शर्मा, राजेश कृष्ण शर्मा, दीपक पाराशर, अमित गौतम, वृंदावन बिहारी मिश्र, गोविंद तिवारी, नीरज गोस्वामी, बबलू गोस्वामी, प्रमोद बिहारी सारस्वत, मनमोहन गोस्वामी, सुमित मिश्र, गप्पी गुरु, राहुल शुक्ला, राजू शर्मा आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User