20 लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण शुरू, सैकड़ों लोगों को नोटिस; पुराना रास्ता बंद
नजूल कॉलोनी वार्ड क्रमांक 18 में आर्यसमाज ग्राउंड के पास आदि गौशाला को हटाकर शासकीय पानी की बड़ी टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है यह टंकी पहले ही बन जाना चाहिए थी
नजूल कॉलोनी में पानी की समस्या हर साल आती रही है नगर पालिका द्वारा प्रतिदिन 10 से 12 टैंकर नजूल कॉलोनी में आते थे इसके बाद भी पानी से वंचित रहते थे 20 लाख लीटर पानी की बड़ी टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है
नजूल कॉलोनी में पानी की समस्या सालों से चली आ रही है टंकी बनेगी यह बातें हर साल चलती थी और टंकी कहां बनेगी इसका निरीक्षण बीते 6 महीने से चल रहा था
21 जुलाई को सफेद चूना से लाइन बनाकर टंकी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है
टंकी निर्माण की जगह चिन्हित करने के बाद सालों से निकल रहे वार्ड क्रमांक 18 के रहवासी अब हनुमान जी मंदिर और आर्य समाज ग्राउंड के पीछे से निकालने के लिए मजबूर है
पीछे से रास्ता तो है मगर कच्चा रास्ता है जिस जगह से निकलते थे वहां पर टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है
नगर पालिका द्वारा कागजों में जो रास्ता है उस पर कब्जा किया हुआ है जिसको नगर पालिका द्वारा नोटिस भिजवाकर हटाने के आदेश दे दिए गए हैं
20 लाख लीटर पानी स्टोरेज करने वाली टंकी से आसपास की सभी कॉलोनी में पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंच जाएगा वार्ड क्रमांक 18 के अलावा भी आसपास के वार्डों में भी पानी की सप्लाई आसानी से हो जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)