27वीं बार भगवान पशुपतिनाथ जी के मंदिर से 3 अगस्त 2026 को निकाली जाएगी पालकी यात्रा

Friday, July 24, 2026 - 22:44
Updated: 9 days ago
0
27वीं बार भगवान पशुपतिनाथ जी के मंदिर से 3 अगस्त 2026 को निकाली जाएगी पालकी यात्रा

पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार 3 अगस्त 2026 को पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण में विराजमान भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से भव्य शिव दर्शन सवारी यात्रा (पालकी यात्रा) निकाली जा रही है।

श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में निरंतर 27वें वर्ष निकाली जाने वाली यात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में है। समिति के मुताबिक पालकी यात्रा भगवान पशुपतिनाथ के पुरानी गल्ला मंडी स्थित मंदिर से दोपहर 1 बजे शुरु होगी। इसके बाद सुभाष कॉलोनी, तेलघानी चौराहा, हनुमान चौराहा, हाटरोड, सराफा बाजार, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज, मानस भवन, जयस्तम्भ चौराहा, जाट मोहल्ला, मंदिर घाट आदि मार्गों का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचेंगे। मंदिर समिति के सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पालकी यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ ले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User