2 अप्रैल को मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया विभागों की लेंगे समीक्षा बैठक

Saturday, April 1, 2023 - 19:46
Updated: 4 years ago
0
2 अप्रैल को मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया विभागों की लेंगे समीक्षा बैठक

गुना। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया  02 अप्रैल 2023 को कलेक्‍ट्रेट कार्यालय गुना में विभिन्‍न विभागों से संबंधित समीक्षा बैठक लेंगे। 
जारी कार्यक्रम अनुसार पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया 02 अप्रैल 2023 को दोपहर 12:10 बजे कलेक्‍ट्रेट कार्यालय गुना में जल संवर्धन योजना, लाड़ली बहना योजना, कौशल विकास, मुख्‍यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकीय विभाग, वन विभाग सहित समस्‍त विभागों की विस्‍तृत समीक्ष करेंगे। संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमति सोनम जैन द्वारा इस संबंध में जिला योजना अधिकारी को बैठक की जानकारी संकलित करने एवं संबंधित विभागों को बैठक में जानकारी सहित उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User