उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित

Saturday, April 1, 2023 - 19:46
Updated: 4 years ago
0
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित

गुना। भाजपा महिला मोर्चा जिला गुना द्वारा स्थानीय कॉलेज सभागार में सुषमा स्वराज अवॉर्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गुना जिले की 13 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित किया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य एवं जिला गुना प्रभारी व्यंजना मिश्रा उपस्थित रही और उन्होंने महिला मोर्चा की बहनों को संबोधित कर  कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। उन्होंने अपील की कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें साथ ही उन्होंने संगठन विस्तार पर जोर दिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक ममता मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य शांति जोगी।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत ने किया और उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

शहर की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जिसमे डॉक्टर स्वेता अरोरा, मधुलिका व्यास, आभा सक्सेना, एकता सक्सेना, उप निरीक्षक प्रियंका तिवारी, सपना शाहू, अर्चना अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, एडवोकेट किरण तोमर, प्रीति गुप्ता, रानी मोहना, प्रतिज्ञा सिसोदिया, पिंकी शर्मा शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री संगीता अग्रवाल ने किया व आभार कार्यक्रम प्रभारी रश्मि सुखद ने किया।

इस मौके पर जिला महामंत्री कृति शर्मा सहित जिले के समस्त 17 मंडल से मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, एवं पार्टी कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User