नपा गुना द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर संविदा श्रमिक को सेवा से पृथक करने के आदेश जारी

Saturday, April 1, 2023 - 19:47
Updated: 4 years ago
0

गुना। मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद गुना द्वारा मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 अंतर्गत कार्य में लापरवाही बरतने पर संविदा श्रमिक नगर पालिका परिषद गुना अमन सोनी को सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए गए हैं। 
संविदा श्रमिक नगर पालिका परिषद गुना श्री सोनी की ड्यूटी शासन की अतिमहत्‍वपूर्णं मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना में लगायी गयी थी, किंतु श्री संविदा श्रमिक श्री सोनी द्वारा योजनांतर्गत न ही पंजीयन कार्य किया गया और न ही समय पर कैंप पर उपस्थिति दर्ज करायी। श्री सोनी वार्ड क्रमांक 23 में आयोजित कैंप के दौरान दिनांक 30 एवं 31 मार्च को भी अनुपस्थित रहे। पूर्व में अनेकों बार मौखिक रूप से कार्य हेतु निर्देशित करने के बावजूद श्री सोनी द्वारा लगातार लापरवाही बरती गयी। श्री सोनी द्वारा अतिमहत्‍वपूर्णं कार्य में लापरवाही बरतने तथा कार्यालयीन कार्य में कर्तव्‍यहीनता के कारण तत्‍काल सेवा से पृथक किये जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User