18 घंटे बाद खुले रामलला और हनुमानगढ़ी के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चंद्र ग्रहण के कारण बंद किए गए हनुमानगढ़ी और रामलला मंदिर के कपाट 18 घंटे के बाद खोल दिए गए हैं। लोगों ने सरयू में स्नान करने के बाद दर्शन-पूजन शुरू किया।

Sep 8, 2025 - 13:43
 0  135
18 घंटे बाद खुले रामलला और हनुमानगढ़ी के कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अयोध्या (आरएनआई) चंद्र ग्रहण के चलते रविवार दोपहर 12:30 बजे से बंद राम मंदिर और हनुमानगढ़ी समेत अयोध्या के अन्य मठ मंदिरों के पट 18 घंटे के बाद सोमवार सुबह मंगला आरती के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के मौके पर रात दो बजे से ही सरयू के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सरयू में स्नान कर श्रद्धालुओं का मठ मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी है। ग्रहण काल के मोक्ष के मौके पर स्नान और दान का विशेष महत्व है।

रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या के स्थानीय लोगों ने भी सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। इसके पहले ग्रहण समाप्त होने पर मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को भी सरयू जल से स्नान कराया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.