17 लाख की सनसनीखेज लूट का 18 घंटे में खुलासा, दो आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

Thursday, July 9, 2026 - 12:27
Updated: 2 months ago
0
17 लाख की सनसनीखेज लूट का 18 घंटे में खुलासा, दो आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

शहर के शीतला माता मंदिर क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर हुई 17 लाख रुपए की मुनीम की आँखों में स्प्रे मारकर सनसनीखेज लूट के मामले में गुना पुलिस ने दो आरोपियों को भोपाल से दबोच लिया है। बदमाशों का एक साथी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम भी बरामद करने की जानकारी सामने आ रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुंभराज में धनिया दो व्यापारियों के सहयोगी वासुदेव शर्मा से 17 लाख की लूट करने के बाद तीन में से दो बदमाश आरोन के जंगलों के रास्ते भोपाल की तरफ भागे थे।

पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। अंतत: इनमें से दो बदमाशों को भोपाल से दबोच लिया गया है। तीसरा आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए बदमाशों के नाम राघव शर्मा और सौरभ यादव सामने आए हैं। जबकि तीसरा साथी आरोन निवासी रूद्र गोस्वामी किसी दूसरे रास्ते से पुलिस को चकमा देकर अब तक भागने में सफल रहा है।

रोचक जानकारी यह सामने आई है कि पकड़े गए आरोपी राघव शर्मा का हाल ही में एक आपरेशन हुआ है। पुलिस ने जब उसे दबोचा तब भी उसके शरीर में टांके लगे हुए हैं। ऐसी हालत में भी उसने पूरे शहर को दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि इस वारदात के दौरान गुना जिले के दौरे पर मौजूद आईजी अरविंद सक्सेना ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद एसपी हितिका वासल के निर्देशन में पुलिस की 6 टीमें लगातार आरोपियों के पीछे हाथ धोकर पड़ी हैं। तीसरे फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User