जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 160 आवेदन, संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य, नामांतरण सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 160 आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व एवं पंचायत विभाग की संयुक्त व्यवस्था के चलते कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनसुनवाई में राजस्व अधिकारियों एवं पंचायत विभाग की पूरी टीम को संयुक्त रूप से बैठाया गया, ताकि दोनों विभागों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा सके।
रेडक्रॉस सोसायटी से जरूरतमंद हितग्राहियों को आर्थिक सहायता
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जरूरतमंद हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

तहसील आरोन निवासी श्री पंकज कसेरा द्वारा अपनी माता के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई थी। इसी प्रकार तहसील मक्सूदनगढ़ निवासी श्री रोडजी पुत्र श्री जगन्नाथ सोंदिया द्वारा उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई थी। कलेक्टर द्वारा उक्त दोनों आवेदनों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से संबंधित हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर चेक प्रदान किए गए।
आज आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)