कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के नवाचार के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने मंगलवार को जनसुनवाई कक्ष में कार्यालय जिला शहरी विकास अभिकरण के कम्प्यूटर ऑपरेटर दामोदर व्यास, भू-अभिलेख कार्यालय के भृत्य महेन्द्र अहिरवार तथा कलेक्टर कार्यालय गुना के भृत्य राजेन्द्र सिंह कोरी एवं स्टेनो शाख के जमादार सिर बहादुर को शासकीय कार्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।



उल्लेखनीय हैं कि प्रति माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का नवाचार कलेक्टर द्वारा आरंभ किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले को प्रदेश व देश स्तर पर अग्रणी बनाने का प्रयास करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)