15000 की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से हड़कंप

शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। दरोगा को रिश्वत की रकम देने के लिए गुरुवार सुबह मऊरानीपुर के अंबेडकर चौराहे के पास बुलाया गया। जैसे ही 15000 रुपये दरोगा को थमाए, एंटी करप्शन टीम ने दरोगा विनीत कुमार को पकड़ लिया।

Thursday, July 10, 2025 - 18:37
0
15000 की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से हड़कंप

झांसी (आरएनआई) गुरुवार सुबह एंटी करप्शन टीम ने मऊरानीपुर थाने में तैनात दरोगा विनीत कुमार को 15000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी दारोगा को एंटी करप्शन टीम प्रेम नगर थाने लाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में जुटी है। 

एंटी करप्शन टीम प्रभारी के मुताबिक दरोगा विनीत कुमार थाना मऊरानीपुर के मैलोनी गांव के एक मामले को निपटाने की एवज में पीड़ित पक्ष से 15000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। 

दरोगा को रिश्वत की रकम देने के लिए गुरुवार सुबह मऊरानीपुर के अंबेडकर चौराहे के पास बुलाया गया। जैसे ही 15000 रुपये दरोगा को थमाए, एंटी करप्शन टीम ने दरोगा विनीत कुमार को पकड़ लिया। मौके पर उसके हाथ धुलवाने से लाल रंग छूटा। आरोपी दारोगा को प्रेम नगर थाने में कार्रवाई के लिए लाया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User