13 साल पुराने चेक बाउंस केस में सलीम खान बरी, गुना कोर्ट ने दिया दोषमुक्ति का फैसला

Thursday, July 10, 2025 - 18:29
Updated: 1 year ago
0
13 साल पुराने चेक बाउंस केस में सलीम खान बरी, गुना कोर्ट ने दिया दोषमुक्ति का फैसला

गुना (आरएनआई) बड़े मेहनती इंसान हैं सलीम खान,इनके ख़िलाफ़ 13 साल चले चेक बाउंस प्रकरण में गुना कोर्ट ने उनको दोषमुक्त कर दिया है। पैरवी अधिवक्ता मोहर सिंह लोधी गुना ने की थी।

सलीम ख़ान पर आरोप था कि उन्होंने पुष्पेंद्र जैन से 33000/- रुपये लिए थे, इस राशि के भुगतान के लिए चेक दिया, जो बाउंस हो गया।

परिवादी पुष्पेंद्र जैन ने सलीम ख़ान को नोटिस भिजवाया, लेकिन नोटिस कब पहुँचा इसका परिवाद में कोई जिक्र नहीं था, हमें तो यह डूबते को तिनके का सहारा जैसा लगा, हमने लपक लिया 

रिकॉर्ड में ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि परिवाद समयावधि में पेश किया हो, परिवादी ने दिनांक 23/03/2013 को परिवाद पेश किया, नोटिस 06/02/2013 को भेजा था, इसलिए नोटिस सर्व होना दिनांक 08/03/2013 को माना गया, परिवाद 15 दिन बाद पेश होना था, लेकिन 15 वे दिन ही पेश कर दिया। इसका हमें पूरा लाभ मिला परिवाद खारिज और आरोपी दोषमुक्त।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User