गुना में ₹1,260 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, स्थापित होगा देश का पहला सेमीकंडक्टर-ग्रेड सिलेन गैस संयंत्र; 320 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित
मुंबई-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश' के अवसर पर आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ जैन से मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर चर्चा की।
आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने मध्यप्रदेश के गुना में भारत का पहला अति-उच्च शुद्धता वाला सेमीकंडक्टर-ग्रेड सिलेन गैस संयंत्र स्थापित करने के लिए ₹1,260 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। परियोजना से अप्रैल 2029 से उत्पादन प्रस्तावित है।
यह संयंत्र सेमीकंडक्टर उद्योग में उपयोग होने वाली महत्वपूर्ण गैस के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। परियोजना के माध्यम से 320 से अधिक स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)