हरिद्वार में नम आंखों से हुआ प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन, ‘I LOVE PAPA’ कार्ड देख भावुक हुए लोग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। शिवपाल यादव के सांसद बेटे आदित्य ने अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इस दौरान पत्नी अपर्णा फूट-फूटकर रोईं। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। छोटी बेटी पद्मजा ने अस्थियों को माथे से लगाया, फिर वह भी फूट-फूटकर रोने लगी।
पद्मजा ने ‘I LOVE PAPA’ लिखा कार्ड गंगा में प्रवाहित किया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। इससे पहले, योग गुरु बाबा रामदेव की मौजूदगी में घाट पर पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान कराया। इस दौरान अपर्णा यादव दोनों बेटियों प्रथमा और पद्मजा के साथ हाथ जोड़कर बैठीं। अपर्णा चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ से हरिद्वार पहुंचीं। साथ में तेज यादव, अक्षय यादव, अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन भी थे। इसके बाद पूरा परिवार हरिद्वार से कनखल रवाना हो गया। वहां सभी स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात करेंगे।
प्रतीक यादव का लखनऊ में 13 मई को 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। 14 मई को उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)